RAS pre 2021 Result || RPSC RAS 2021 revise Result 2021 || RPSC RAS 2021 new answer key
RAS प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम को राजस्थान उच्च की एकलपीठ ने रद्द कर दिया है।
राजस्थान उच्च न्यायालय ने RAS प्री परीक्षा के विवादित प्रश्नो के मामले पर लगी याचिका को स्वीकार करते हुए प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को रद्द किया है.
इसके साथ ही विवादित पांच प्रश्नों को विशेषज्ञ कमेटी के समक्ष भेजा है जहां उक्त 5 प्रश्नो ओर एक्सपर्ट कमेटी की राय के बाद संसोधित परिणाम जारी करने के आदेश दिए है।
जस्टिस महेंद्र गोयल की बेंच ने अंकित कुमार शर्मा और अन्य दो दर्जन से अधिक याचिकाओ पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है।
याचिका में याचिकाकर्ताओं ने कुंजी के कुछ जवाबों को गलत बताते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रामप्रताप सैनी, रघुनन्दन शर्मा एवं अन्य ने पक्ष रखा वहीं आयोग की ओर से अधिवक्ता अमित लुभाया ने पक्ष रखा
RPSC RAS PRE 2021 Question Matter:- निम्नलिखित प्रश्नो पर उच्च न्यायालय ने दिया है फ़ेसला:-
1. Questions No 1:- प्रश्न संख्या 1 पर एक्सपर्ट कमेटी को भेजने का आदेश दिया गया है।
2. Question No 7:- प्रश्न संख्या 7 पर उच्च न्यायालय ने याचिका कर्ता की दलील को ख़ारिज कर दिया अर्थात् आयोग को सही माना है।
3. Question No 31:- प्रश्न संख्या 31 पर एक्सपर्ट कमेटी को भेजने का आदेश दिया गया है।
4. Question No 41:- राजस्थान उच्च न्यायालय ने इस प्रश्न को डिलीट कर दिया है।
5. Question No 42:- प्रश्न संख्या 42 पर उच्च न्यायालय ने याचिका कर्ता की दलील को ख़ारिज कर दिया अर्थात् आयोग को सही माना है।
6. Question No 43:- प्रश्न संख्या 43 पर उच्च न्यायालय ने याचिका कर्ता की दलील को ख़ारिज कर दिया अर्थात् आयोग को सही माना है।
7. Question No 45:- प्रश्न संख्या 45 पर उच्च न्यायालय ने याचिका कर्ता की दलील को ख़ारिज कर दिया अर्थात् आयोग को सही माना है।
8. Question No 62:- राजस्थान उच्च न्यायालय ने इस प्रश्न के उत्तर में बदलाव करते हुए विकल्प 1 को सही माना है।
9. Question No. 84:- प्रश्न संख्या 84 पर उच्च न्यायालय ने याचिका कर्ता की दलील को ख़ारिज कर दिया अर्थात् आयोग को सही माना है।
10. Question No 98 and 105:- प्रश्न संख्या 31 एवं 105 पर एक्सपर्ट कमेटी को भेजने का आदेश दिया गया है।
11. Question No 122:- प्रश्न संख्या 122 पर उच्च न्यायालय ने याचिका कर्ता की दलील को ख़ारिज कर दिया अर्थात् आयोग को सही माना है।
(उक्त जानकारी को डालते समय सावधानी रखी गयी है फिर भी किसी त्रुटि के लिए RAJBEM की कोई ज़िम्मेदारी नही है…विस्तृत अपडेट उच्च न्यायालय के लिखित ऑर्डर के बाद अपडेट कर दो जा जाएगी)
RAS 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:-
राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से 988 पदों पर निकाली गई आरएएस भर्ती परीक्षा को लेकर 27 अक्टूबर 2021 को प्री परीक्षा का आयोजन किया गया था
RPSC ने प्री परीक्षा परिणाम 17 नवम्बर 2021 को जारी हुआ. आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 20 हजार 102 अभ्यर्थियों को पात्र माना है।
बता दें कि आरएएस 2021 भर्ती में राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पद (कुल 988) पर आयोजित की जा रही है।
प्री परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आयोग ने 23 नवंबर को मेंस परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया. वहीं 25 और 26 फरवरी 2022 मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी थी. वहीं, आरपीएससी के हवाले से कहा गया कि परीक्षा कैलेंडर के अनुसार नियत तिथि पर ही करवाई जा रही है लेकिन आज के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब RPSC के सामने परीक्षा को स्थगित करने एवं उक्त फ़ेसले को चेलेंज के विकल्प है।
इस मामले पर बोर्ड अध्यक्ष, अधिकारियों के साथ निर्णय लेकर जल्द स्थिति को स्पष्ट करेंगे हालाँकि इस समय परीक्षा स्थगित होना तय माना जा रहा हाँ लेकिन Rpsc के निर्णय का अभ्यर्थियों को इंतज़ार है।