![]() |
PM KISAN SAMMAN NIDHI |
किसानों को हर वर्ष आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को कई और तरह के लाभ देगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 2019-20 के अंतरिम बजट में की गई है। इसके तहत देश के ऐसे छोटे और सीमांत किसान जिनके पास दो हेक्टेयर से कम कृषि भूमि है, उन्हें तीन किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक न्यूनतम आय दी जानी है। इस योजना का लाभ 12 करोड़ छोटे और सीमान्त किसानों को मिलेगा।
राजस्थान के पात्र गांवों के किसानों की सूची को देखने के लिए इस लिंक पर जाकर अपने जिले,ब्लॉक् एवं गांव का चयन करें।
PM KISAN SAMMAN NIDHI के लिए पात्रता
◆ 2 हेक्टयर जमीन के मालिक को ही 6000 ₹ सालाना दिए जाएंगे।
◆ PM KISAAN SAMMAN NIDHI YOJANA का लाभ केवल लघु एवं सीमांत किसानों को ही मिलेगा।
◆ इसका लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनका नाम 2015-16 की कृषि जनगणना में आता है
◆ किसान किसी भी सरकारी पद पर नही होना चाहिये।
◆ जिन लोगों के नाम 1 फरवरी 2019 तक लैंड रिकॉर्ड में पाया जाएगा वही इसके हकदार होंगे
यदि आपने ने इसके लिए आवदेन नही किया है तो आप इस लिंक पर जाकर योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवदेन कर सकते है।
लघु एवं सीमांत किसान परिवार: इसकी परिभाषा में ऐसे परिवारों को शामिल किया गया है, जिनमें पति-पत्नी और 18 वर्ष तक की उम्र के नाबालिग बच्चे हों और ये सभी सामूहिक रूप से दो हेक्टेयर यानी करीब 5 एकड़ तक की जमीन पर खेती करते हों. यानी पति-पत्नी और बच्चों को एक इकाई माना जाएगा
PM किसान सम्रद्धि योजना के लिए शर्ते एवं आवश्यक दस्तवेजो की सूची को इस लिंक से डाउनलोड करे।
PM KISAAN SAMMAN NIDHI YOJANA का मुख्य उद्द्देश्य
◆ यह योजना पीएम ने गोरखपुर में लॉंच की थी
◆फसलो का MSP को डेढ़ गुना करना
◆ 2022 तक किसानों की आय को दुगना करना
◆ देश के 12 करोड़ से भी अधिक किसानों को लाभ पहुचॉना।
◆ इस योजना में राशि 2-2 हजार की तीन किस्तो में भेजी जाएगी।
◆ इस योजना को लेकर सरकार 75000 करोड़ वितिय भार को वहन करेगा।
◆ योजना की पहली किस्त 31 मार्च 2019 तक भेजे जाने की प्लानिंग है
क्या है PM किसान सम्मान निधि योजना, विस्तृत हिंदी में जानने के लिए इस लिंक पर जाकर PDF को डाउनलोड करे।
0 Comments